[4/30, 16:55] Ajay Sukala P R O: प
भिलाई । । मई (mohan media News)अक्षय तृतीया के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाॅटरी निकाला गया निगम भिलाई में।
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में अक्षय तृतीया के अवसर पर लाॅटरी का आयोजन किया गया। जो हितग्राही पहले से आवेदन जमा किए हैं और मकान का 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा किए हैं। उनको आज की लाॅटरी में शामिल किया गया है। जिसमें 27 पात्र हितग्राहियों को आज के शुभ दिन के अवसर पर ड्रा के माध्यम से उनका मकान नंबर उन्हे प्राप्त हो गया है। उन्होने बहुत खुशी व्यक्त किये कि आज के शुभ दिन पर हमें लाॅटरी के माध्यम से हमारा मकान मिल गया। श्रीमती सुनीता बेलदार के आंखो में एक अलग ही प्रशन्नता थी। उन्होने बताया कि आज अक्ति तिहार के दिन हमें ब्लाक क्रं. 16 मकान नंबर 04 मिला, यह हमारे परिवार के लिए बहुत ही शुभ होगा। अब हम परिवार सहित अपने स्वयं के मकान में रहूंगी। हमें अब किराये के मकान की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
प्रमुख स्थल एनार स्टेट खम्हरिया के 04 मकान, सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया के 04 मकान, कृष्णा इंजीनियरिंग के पीछे खम्हरिया के 18 मकान एवं माईट स्टोन स्कूल के पीछे खम्हरिया के 01 मकानों का आबंटन खुली लाटरी पद्वति के माध्यम से किया गया। जिसमें से 06 हितग्राही परदेशी साय को ब्लाक क्रं. 8 मकान क्रं. 2, बासन नायक को ब्लाक क्रं. 8 मकान क्रं. 1, मंजू जैन को ब्लाक क्रं. 5 मकान क्रं. 2, भागवत प्रसाद ब्लाक क्रं. 5 मकान क्रं. 3, चन्द्रशेखर जनबन्धु को ब्लाक क्रं. 16 मकान क्रं. 2 एवं पी महालक्ष्मी को ब्लाक क्रं. ए2 मकान क्रं. 2 के भूतल का मकान आबंटित किया गया। सभी ने कहा अक्षय तृतीया के दिन हमारा लाॅटरी निकला है। हम लोग पुरा पैसा जमा करके अपने मकान में जल्द ही रहने जायेगें।
आवास आबंटन के दौरान अधीक्षण अभियंता डी. के. वर्मा, कार्यपालन अभियंता विनिता वर्मा, प्रभारी अधिकारी आवास विद्याधर देवांगन, सीएलटीसी आदित्य ठाकुर, उत्पल शर्मा, किरण चतुर्वेदी, नम्रता सिंह ठाकुर, जी मोहन राव, जागेश्वर साहू, महेत्तर सोनी आदि उपस्थित रहे।
संलग्न-फोटो जनसम्पर्क अधिकारी
[5/1, 17:09] Ajay Sukala P R O: प्रेस-विज्ञप्ति दिनांक 01.05.2025
स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई
खुर्सीपार में संचालित अवैध खटालों को हटाने का नोटिस जारी किया गया।
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रं. 04 खुर्सीपार अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में वार्ड 44 एवं 45 क्रं. अमर धरम काटा में अवैध खटाल संचालित करने वालो को नोटिस तामिल करवाया गया। उनके द्वारा भारी मात्रा में गोबर व गंदगी इक्ट्ठा कर नाली में बहाया जा रहा था। जिससे नाली जाम हो रहा था। पानी निकासी में समस्या आ रही थी। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय को जब यह ज्ञात हुआ तब उन्होने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को निर्देशित किए कि मौके पर जाकर निरीक्षण करवायें । निरीक्षण में यह पाया गया कि खटाल संचालक द्वारा अपने खटाल का गोबर, मल मूत्र, गंदगी एवं सड़ा हुआ भूसा को सड़क पर फैलाया जा रहा है। जिससे आस-पास के रहवासियों को परेशानी एवं गंदगी का सामना करना पड़ रहा था। 19 खटालों को नोटिस जारी किया गया कि अवैध खटाल जगह से हटा लें। सभी खटालों को गोकुल नगर में व्यवस्थापित किया जाएगा। समय अवधि के अंदर जो लोग खटाल नहीं हटाएंगे उनके ऊपर नगर निगम अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त अधिकारों के अनुसार रिहायसी क्षेत्र में सार्वजनिक सुरक्षा के अंतर्गत लोक न्यूसेंस फैलाने के कारण दण्ड प्रक्रिया की संहिता की धारा 133 के तहत अपराध दर्ज करने की कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।
नोटिस तामिली के दौरान उपस्थित रहे बोधन साहू, धनेश्वर पाटले, नरेंद्र भारती उपस्थित थे ‘
