अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल तक मंगाए गए

Spread the love

3

दुर्ग | 24 फरवरी 2026 ( Pmohan ) सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। दुर्ग जिले के ऐसे अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी जिनकी जन्म तिथि 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच है, वे इस भर्ती के लिए 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी (पुरुष व महिला), अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा सिपाही (फार्मा) के पदों के लिए भी पुरुष आवेदकों से आवेदन मंगाए गए हैं, जिनकी जन्म तिथि 1 जुलाई 2002 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट (www.joinindianarmy. nic.in) पर पंजीयन करा सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन 1 से 15 जून 2026 के बीच होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *