अ
क
म
भिलाई । 18 जनवरी 2026 ( PMohan ) Mohan media NEWS छत्तीसगढ़ सिख पंचायत और यूथ सिख सेवा समिति, भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देवजी, हाउसिंग बोर्ड में गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत बाबा रणजीत सिंह खालसा ‘ढडरियांवाले’ का सानिध्य मिला। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित यूथ सिख सेवा समिति, भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू) कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह और महासचिव जसवंत सिंह सैनी का संत बाबा रणजीत सिंह खालसा द्वारा सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर बाबा रणजीत सिंह खालसा ने यूथ सिख सेवा समिति द्वारा समाज की उन लोगो के घर वापसी की अपील की सराहना की जो विभिन्न कारणों से अन्य धर्म पंथों में धर्मान्तरित हो चुके है । उन्हों इस दौरान सिख समाज की सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने के यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मलकित सिंह और महासचिव जसवंत सिंह सैनी को संत बाबा रणजीत सिंह खालसा द्वारा सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर म बाबा रणजीत सिंह खालसा ने यूथ सिख सेवा समिति द्वारा सिख समाज के उन लोगों की घर वापसी की अपील की पहल की सराहना की, जो विभिन्न कारणों से अन्य धर्म-पंथों में धर्मान्तरित हो चुके हैं। उन्होंने सिख समाज से इस विषय पर जागरूक होने, समाज को एकजुट रखने एवं गुरमत के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही यह भी संदेश दिया गया कि यदि ऐसे परिवार या व्यक्ति पुनः सिख धर्म में घर वापसी करते हैं, तो यूथ सिख सेवा समिति, भिलाई उन्हें सामाजिक, धार्मिक एवं मानवीय स्तर पर हर संभव सहयोग एवं सहायता प्रदान करेगी, ताकि वे सम्मानपूर्वक एवं सहज रूप से समाज से पुनः जुड़ करअपनी सामाजिक .गतिविधियों का अंजाम दे सके और समाजको मजबूत कर सके । सुबह का भूला शाम को घर आ जाए उसे भूला नहीं कहते ।यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने अपनी पूरी जिम्मेदारी सेआव्हान किया है कि भूले -भटके किसी मजबूरी से धर्मान्तरित भाईयो बहनों को उनके घर वापसी के लिये सिख समाज की दरवाजा हमेशा खुला रखा है और उनकी समस्याओं की समाधान को पूरी करने की ठोस आश्वासन भी दिया है। साथ ही समय रहते निःसंकोच सिख समाज में लौट आने को कहा है।
