
दुर्ग | 15 जनवरी 2026 ( pmohan ) Mohan Media NEWS आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), जीई रोड पावरहाउस भिलाई में 19 जनवरी को एक दिवसीय जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनियां केवल पुरुष वर्ग के लिए विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती करेंगी। जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 9.30 से 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं, 12वीं, आईटीआई की अंकसूचियां, प्रमाणपत्र, आधार कार्ड एवं रिज्यूम अनिवार्य रूप से लाना होगा। जॉब फेयर में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियां- एलएंडटी कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट पनवेल (मुंबई) कंपनी में वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, कारपेंटर, फिटर एवं मेसन पदों पर भर्ती की जाएगी। श्रमइन टेलेंट प्राईवेट लिमिटेड फार जीनस पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में इलेक्ट्रीशियन पद के लिए भर्ती की जाएगी। परिश्रम फार जीनस पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में इलेक्ट्रीशियन पद और पीजी इलेक्ट्रोपास्ट में इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फिटर एवं मैकेनिक । ( प्रकाशित चित्र सांकेतिक है। गूगल केसौजन्य से )









