आत्मनिर्भरता की मजबूत स्तंभ है महिला स्व सहायता समूह: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Spread the love

Hom

*माना में महिला स्व सहायता समूह को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने चेक वितरण किया ।

रायपुर 4 सितंबर 25 (mohan Media News) सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल नेचेक वितरण के अवसर पर कहा कि महिला स्व सहायता समूह केवल परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार नहीं हैं, बल्कि वे समाज मे स्वाभिमान और सामाजिक परिवर्तन की सशक्त मिसाल भी हैं। इन समूहों ने साबित किया है कि सामूहिक प्रयास से बड़ी से बड़ी चुनौतियों को अवसरों में बदला जा सकता है।

आज माना कैंप में आयोजित स्व सहायता समूह सम्मान समारोह में शामिल होकर सांसद बृजमोहन अग्रवालअ ने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने समूहों की आर्थिक मजबूती के लिए 68 महिला स्व सहायता समूहों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाएँ आज गाँव-गाँव और बस्तियों की बहनों के जीवन में परिवर्तन की नई रोशनी ला रही हैं। ये योजनाएँ न केवल आजीविका का साधन बन रही हैं, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव ला रही हैं।

कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्यामा चक्रवर्ती, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, मंडल अध्यक्ष भीमवंत निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर, नपा उपाध्यक्ष के. एबु, उर्मिला चौहान, पार्षद राखी मंडल, पार्षद काजल मंडल समेत समस्त पदाधिकारी माना मंडल उपस्थित रहे।

आप सभी को सादर आमंत्रण जिन भक्तों तक हमारा संदेश नहीं पहुंच रहा हो उन्हें आप उन तक यह संदेश अवश्य भिजवाईये ,पढ़वाईये और कार्यक्रम स्थल खुर्सीपार भिलाई आने के लिए प्रेरित करें । धन्यवाद सहित आपका सहयोग हमेंशा बना रहे । इसी उम्मीद पर विश्वास के साथ आपका विनोद सिंह ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *