आयुक्त ने मूर्ति विसर्जन के लिए तालाबों में कुण्ड बनाने के दिए निर्देश

Spread the love

भिलाई 04.09.202 mohan media News

आयुक्त ने मूर्ति विसर्जन के लिए तालाबों में कुण्ड बनाने के दिए निर्देश

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक 04 शिवाजी नगर अंतर्गत मूर्ति विसर्जन हेतु प्रतिबंधित तालाबों एवं उद्यान का निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय वार्ड पार्षद के साथ पहुंचे।
निगम आयुक्त ने वार्ड क्रं. 50 बाबा बालकनाथ तालाब का निरीक्षण किया, समीपस्थ बाबा बालक नाथ उद्यान का अवलोकन भी किया गया। वार्ड क्रं. 43 बापू नगर तालाब का अवलोकन कर आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया है। तालाब में रेलिंग, गेट एवं पाथवे सहित आवश्यक सुधार कराने निर्देशित किया गया है। वार्ड क्रं. 40 मुक्तिधाम में मूर्ति विसर्जन हेतु तालाब का निरीक्षण कर मूर्ति विसर्जन हेतु चिन्हांकित तालाबों में कुण्ड बनाने निर्देशित किया गया है। छावनी मुक्ति धाम उद्यान का निरीक्षण कर वृक्षारोपण करने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किया गया। मुक्तिधाम उद्यान में ग्रास कटिंग के लिए टीम लगाने हेतु कहा गया है । निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, सहायक अभियंता प्रिया करसे, उप अभियंता चंद्रकांत साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, सहायक उद्यान अधिकारी संजय शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *