आयुक्त ने सिविक सेंटर निर्माणाधीन ट्रेफिक पार्क एवं मंगल भवन का किया निरीक्षण

Spread the love

भिलाई 04.07.2025 (mohan Media NEWS ) नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रं. 05 क्षेत्र का निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता के साथ पहुंचे। सिविक सेंटर के हृदय में स्थित ट्रैफिक पार्क जो पूर्ण तरह से खंडहर हो गया था एवं असामाजिक तत्वों का केन्द्र बना था। उसका नवीनीकरण 149.31 लाख की लागत से जोन क्रं. 05 द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें विशेष रूप से ट्रैफिक रूल, सिग्नल रोड, ब्रेकर जेबरा क्रासिंग, बस स्टाप को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। ट्रैफिक पार्क के बाहरी दीवारों पर न्यूरल आर्ट से ट्रैफिक के संबंध में नागरिको को जागरूक करने संदेश दिया गया है। इसमें हरियाली का खासकर ध्यान रखा गया है। एक छोटा सा ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है, जिसमें बच्चे आसानी से चढ़ सकते है। यह सभी युवा वर्ग के आकर्षण का केन्द्र होने के साथ भिलाई वासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात रहेगा। कलरफुल फाउंटेन जो प्रवेश द्ववार के पास बना हुआ है, जो बहुत ही सुंदर एवं रंगीन है। आयुक्त ने अधिकारियों को जल्द ही कार्य पूर्ण कराने निर्देशित किए। जिससे पार्क का उदघाटन समय रहते पूरा किया जा सके।
आयुक्त पाण्डेय ने हुड़को निर्माणाधीन मंगल भवन का अवलोकन किये, मंगल भवन का निर्माण 2.99 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। भवन में 29 रूम, बड़ा हाल, किचन, शौचालय, बिजली, पानी के साथ दुल्हा/दुल्हन के लिए सप्रेट और पार्किग की सुविधा दी गई है, जिसमें 2 शादी एक साथ की जा सकती है। इसका संचालन नगर निगम भिलाई द्वारा किया जाएगा, भवन निर्माण कार्य पूर्णतः पर है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *