इस्पात नगर रिसाली के महामृत्युंजय मंदिर में 12 से तीन दिवसीय महारुद्राभिषेक

Spread the love

भिलाई। जुलाई 25 ( mohan media NEWS) इस्पात नगर रिसाली स्थित सांई मंदिर के बाजू में स्थापित महामृत्युंजय मंदिर में 12,13 एवं 14 जुलाई को महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। इन तीन दिनों में काल सर्प दोष, पितृदोष एवं मंगलदोष निवारण के लिए भी हवन पूजन किया जाएगा।

पंडित आचार्य श्रीनिवास ने बताया कि 108 शिवलिंग से महारुद्राभिषेक होगा। साथ ही सहस्त्र रूद्राक्ष से शिवलिंग बनाकर अभिषेक किया जाएगा। तीन दिवसीय हवन-पूजन को विधि-विधान से संपन्न कराने दक्षिण भारत से पंडितों की टीम को आमंत्रित किया गया है। तीनों दिन पूजा का समय सुबह 8 से 12 बजे तक और शाम को 5 से 7 बजे तक रहेगा। आचार्य श्रीनिवासुलू ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रावण मास में भगवान शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

conect 9827 159347 Pandit Srinivas

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *