एमजे स्कूल, कोहका के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिजनों के अलावा स्कूल का नाम रौशन हुआ ‘

Spread the love

भिलाई। । 6 मई( Mohan Media News) एमजे स्कूल, कोहका के छात्रों ने 2024-25 की हाई स्कूल (दसवीं) सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में इतिहास रचा हैं और सभी विषयों में उच्चतम अंक हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया हैं। परीक्षा में कक्षा 10वीं के गौरव चंदेल ने 91 प्रतिशत के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। दीपिका मिश्रा ने दूसरा स्थान और आशुतोष सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया हैं। कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल संचालक अभिषेक गुप्ता एवं प्रबंधकीय सदस्यगण हाई स्कूल परीक्षा में छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से बेहद खुश हैं और उन्होंने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई दी और उनकी सराहना भी की। यह वास्तव में एक शानदार प्रदर्शन हैं, क्योंकि अधिक संख्या में छात्रों ने सभी विषयों में 90 से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के प्राचार्य शेखर चक्रवर्ती ने सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई एवं विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

र पंचायत जरहागांव, जिला- मुंगेली (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *