ए

भ
र
भिलाई 28 नवम्बर 25 (mohan media NEWS ) MGM स्कूल सेक्टर-6, भिलाई के स्कूल प्रांगण में 59वाँ वार्षिक उत्सव ‘उमंग’ थीम पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में लगभग 900 छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रस्तुति से न केवल मंच की शोभा बढ़ाई बल्कि प्रत्येक दर्शकों के लिए रोमांच का माध्यम बना। अध्यक्षता विशिष्ट अतिथि हिस ग्रेस एलेक्सियोस मार अउसेबियस मेट्रोपोलिटन (मैनेजर बिशप, कलकत्ता डायोसियस) एवं संस्था के अध्यक्ष ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश बर्मन, रीजनल ऑफिसर (सी.बी.एस.ई, रीजनल ऑफिस, रायपुर), विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ व्यू चान्ग लियू विशेष रूप से उपस्थित थे . इनके अलावा वेरी रेव्ह. गी वर्गीस कोर इपिस्कोपा, रेव्ह. फादर सुबिन डेनियल कॉरस्पोंडेंट सुरेश जेकब, स्कूल एवं चर्च प्रबंधन समिति के सदस्यगण, प्राचार्य टी. ऐंटो जेकब, हेड मिस्ट्रेस एलिजाबेथ, अनिता राजन, सोमी सजीव, अकादमिक इंचार्ज मीनू जेकब एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। छात्रों द्वारा वाद्य यंत्रों की आकर्षक जुगलबंदी ने दर्शकों का मन मोह लिया । छात्रों द्वारा’ आई एम अलाईव थीम पर स्वागत एवं प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अनिता राजन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में एम. जी. एम. विद्यालय की स्थापना में हिस ग्रेस स्टेफानोस मार यूसेबियस के योगदान पर प्रकाश डाला। प्राचार्य टी. एन्टो जेकब ने अतिथियों का अभिवादन किया। नए पाठ्यक्रम के अंतर्गत 2025-26 में योगा एवं आर्ट एंड क्राफ्ट विषय को विधिवत रूप से जोड़ने की बात कही। प्राचार्य द्वारा रचित एवं निर्देशित ‘नृत्य नाटिका’ की प्रस्तुति आकर्षक रहा। कार्यक्रम के दौरान एम. जी. एम. विद्यालय के 60 साल की विरासत के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण के अलावा स्कूल पत्रिका का विमोचन एवं स्कूल वेबसाईट के रिनोवेशन किया गया तथा जरूरतमंद छात्रों के लिए स्टेफ फंड दिया गया। मुख्य अतिथि जगदीश बर्मन ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के बेहतर माहौल, साझा संस्कृति एवं नई शिक्षा नीति पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए नई शिक्षा नीति उपयोगी बताते हुए समय के साथ शिक्षा नीति में बदलाव को बहुत आवश्यक बताया ।
