



भिलाई । 6 फरवरी ( PMohan )श्रीनारायण गुरु धर्म समाज सेक्टर-4 के अध्यक्ष वी के बाबू ने जानकारी दी कि 9 से 15 फरवरी तक महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक दिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर 8 फरवरी को सर्प बलि पूजा (नाग देवता पूजा) और 10 फरवरी को देवी पार्वती को समर्पित श्री चक्र पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष पूजा केरल से आए पंडितों और एसएनजी शिव मंदिर के पं. प्रकाश शर्मा, डॉ. एस विजयन द्वारा कराई जाएगी। महाशिवरात्रि महोत्सवके दिन गणपति हवन के साथ शिवजी का विशेष अभिषेक दूध, दही, घी, शहद, गन्ना रस व नारियल पानी से किया जाएगा। शाम को भजन और जगराता का आयोजन भी किया जा रहा है। भव्य आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।

इस सात दिवसीय महोत्सव में शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयुष और उनके बैंड टीम एवं आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रसिद्ध गायक पीटी उल्लास द्वारा संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा। आराधना भक्ति ऑर्केस्ट्रा द्वारा और करोके द्वाराभजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। परनराज भाटिया की संगीत संध्या और दीपेंद्र हलधर का जगराता भी होगा। समाज के महासचिव टी यू सुनील एवं देवसम बोर्ड के कोषाध्यक्ष पीएस सुरेश ने बताया कि श्री नारायण गुरु धर्म समाज में महाशिवरात्रि महोत्सव पर यह आयोजन नारायण गुरु के आदशों एवं उनके सिद्धांतों के अनुकरण के साथ होगा। इस महोत्सव में सभी धर्म एवं समाज के लोगों के साथ मिलकर प्रदेश की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा आराधना की जाएगी। । पूरी तरह दक्षिणी भारतीय पद्धति से निर्मित यह शिव मंदिर के निर्माण केरल के कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित किया गया ।इस मंदिर में श्रद्धालुओं की श्रद्धा बढ़ती ही जा रही है मंदिर परिसर मे प्रवेश करते ही एक अद्भुत शक्ति का प्रवाह होने की एहसास होता है ।शिवरात्रि के पावन पर्व पर इस शिव मंदिर मेंअपनी तैयारी चरम पर है।


च

)

ब
द
श
2












