केपीएस के छात्रों CBSE तीरंदाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण और रजत पदक जीता ।

Spread the love

यह जीत खिलाड़ियों की लगन मेहनत व अनुशासन की जीत है। यह जीत संपूर्ण छत्तीसगढ़ को गौरन्वित किया है : आनंद त्रिपाठी

. K P S क

भिलाई। 17 जुलाई 25 ( mohan media News)सीबीएसई फॉर ईस्ट जोन तीरंदाजी टूर्नामेंट का आयोजन पश्चिम बंगाल में चटर्जी नोबल स्कूल बारानगर, नादिया द्वारा 10 जुलाई से 12 जुलाई 2025 तक किया गया। इसमें छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के क्षेत्रीय विद्यालयों ने भाग लिया। लगभग 300 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया यह प्रतियोगिता 14 वर्ष, 17 वर्ष और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में विभाजित थी। प्रतियोगिता में तीन राउंड – इंडियन राउंड,.. रिकर्व राउंड और कंपाउंड राउंड थे जिसमें कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर की कक्षा 12वीं के मोहित कुमार मस्तावर ने प्रथम स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक जीता; कक्षा 12वीं के पूर्व कुमार साहू ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। उन्हें इस वर्ष सितंबर में पंजाब के संगरूर में आयोजित होने वाले सीबीएसई राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी टूर्नामेंट 2025 के लिए चुना गया है। विद्याथीयों की सफलता पर संस्था के वाइस चेयरमैन आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह जीत उनकी कठिन मेहनत अनुशासन और लगन का परिणाम है और न केवल विद्यालय बल्कि समस्त छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। शाला की प्राचार्य सविता त्रिपाठी ने विजयी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल के प्रति निष्ठा, ईमानदारी, परिश्रम और आत्मविश्वास ही किसी भी खिलाड़ी को महान बनाती है। विजेता छात्रों ने प्रधानाचार्या सविता त्रिपाठी, निजी निदेशक आलोक त्रिपाठी और केपीएस समूह के निदेशक आनंद त्रिपाठी, वाइस प्रिंसिपल रीता थॉमस और संपूर्ण केपीएस परिवार के साथ ही अपने कोच उमेश बघेल को उत्साहपूर्ण और रणनीतिक मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *