ग

ह
भिलाई। 3 अप्रेल 2026 [ P mohan ] बच्चियों को भविष्य में गर्भाशय कैंसर से बचाने मुफ्त में लगाई जा रही [ HPV ] एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन अब जिला अस्पताल के साथ ही जिले के 11 अन्य सरकारी अस्पतालों में लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग आगामी 6 अप्रैल से सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 2 बजे के बीच एक
साथ सभी 12 सेंटरों पर वैक्सीनेशन का शुभारंभकराएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव के मुताबिक भिलाई में सेल द्वारा संचालित सेक्टर-१ अस्पताल, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला और सीसीएम मेडिकल कॉलेज कचांदुर, इस वैक्सीन को लगाने का सेंटर होगा। दुर्ग शहर में सिर्फ जिला अस्पताल और ग्रामीण क्षेत्रों की बच्चियों के लिए सीएचसी पाटन,
बोरी, उतई, निकुम, धमधा, अहिवारा, कुम्हारी और बोरी में सुविधा मिलेगी। इनके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में नगपुरा सरकारी अस्पताल में भी 6 अप्रैल से एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। जिन बच्चियों ने अपना 14 वां जन्म दिन मना लिया लेकिन 15 वां नहीं मनाया, वही इस वैक्सीन के लिए पात्र होंगी। इस आयु वर्ग में जिले की बच्चियों की संख्या लगभग 20 हजार है।




