जगदलपुर: अभिनेत्री की कार सड़क हादसे का शिकार, छत्तीसगढ़ राज्य शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन घायल

Spread the love

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर शुक्रवार की दोपहर को कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मस्सू कोकोड़ा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार व बाइक में भिड़ंत हो गई, इस घटना में छत्तीसगढ़ राज्य शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन घायल हो गईं।

Actress car meets with a road accident Chhattisgarh State Crafts Board Chairperson Mona Sen injured in Jagdal

सड़क हादसे का शिकार मोना सेन – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर शुक्रवार की दोपहर को कोंडागाँव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मस्सू कोकोड़ा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार व बाइक में भिड़ंत हो गई, इस घटना में छत्तीसगढ़ राज्य शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। 

मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन शुक्रवार को पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के घर शोक सभा मे शामिल होने के लिए आ रही कि पैट्रोल पम्प के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार एक बाइक से उनकी कार की भिड़ंत हो गई, इस घटना में मोना सेन के साथ ही बाइक सवार भी घायल हो गए। 
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद मोना सेन के ड्राइवर ने अपनी ही गाड़ी से दोनों घायलों को फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज जारी है, घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व धरसीवा विधायक देवजी भाई पटेल और पूर्व कवर्धा विधायक अस्पताल पहुंचे। . (अमर उजाला से साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *