जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर के चरगवां थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। कार में सवार लोग एक बकरा भी ले जा रहे थे। अधिकारी ने कहा, “प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि वे पास के देवता को बकरे की प्रतीकात्मक भेंट देने के बाद लौट रहे थे, जो एक अनुष्ठान का हिस्सा था, क्योंकि सभी लोग एक ही समुदाय से थे। हालांकि, बकरा दुर्घटना में बच गया।” अ
