द
अ
सार
। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर,भाजपा नेता और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा सामाजिक कार्यक्रम में हुए शामिल
विस्तार
दुर्ग के अमलेश्वर क्षेत्र के ग्राम जामगांव(एम) में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षेत्रीय समाज दुर्ग राज के 56वें वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर,भाजपा नेता और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें हमेशा खुशी मिलती है। उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही प्रदेश की माताओं और बहनों के लिए एक बड़ी योजना या घोषणा की जाएगी। साथ ही उन्होंने देश में लंबे समय से लंबित 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी सकारात्मक संकेत दिए। नक्सल ऑपरेशन पर उन्होंने कहा कि बस्तर के कई गांवों में पहले बुनियादी सुविधाओं जैसे स्कूल, अस्पताल, बिजली, आंगनबाड़ी, सड़क और मोबाइल टावर तक का अभाव थे लेकिन अब सरकार इन क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य कर रही है। अर्बन नक्सल के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की नीति साफ है हथियार छोड़कर संविधान के दायरे में आना ही एकमात्र रास्ता है।
विज्ञापन
वहींं फोर्स वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले नक्सल मुक्त गांव किए है और अब आईईडी मुक्त गांव बनाने की दिशा में काम जारी है और एक साल तक स्थिति स्थिर रहने के बाद ही फोर्स हटाने पर विचार होगा। साथ ही नक्सलियों से बरामद करीब 10 किलो सोने मिलने के मामले में कहा कि अभी जांच की जा रही है।डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वहां की जनता बदलाव का मन बना चुकी है वहीं 2017 की सीएफ वेटिंग भर्ती को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि वेटिंग क्लियर करना संभव नहीं है।लेकिन अभ्यर्थियों से संवाद के लिए सरकार तैयार है।विज्ञापन

