जिला स्तरीय युवा उत्सव 19 को, 18 तक करवा सकते हैं पंजीयन
दुर्ग 16 दिसंबर 25 ( mohan media NEWS ) वर्ष 2025-26 में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिले के तीनों ब्लॉकों के युवा कलाकारों के लिए है। इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगियों को लोक नृत्य, पंथी नृत्य, राउत नृत्य, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोक गीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार, एकांकी, पारंपरिक वेशभूषा और रॉकबैंड आदि विधाओं में अवसर मिलेगा। प्रतिभागी अपनी संबंधित सामग्री स्वयं लाएंगे। प्रतिभागियों की आयु वर्ग 15 से 29 वर्ष तक होना चाहिए। प्रतिभागियों को अपने आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर के साथ जिला स्तर पर पंजीयन कराना होगा। अंतिम तिथि 18 दिसंबर है। आयोजन 19 दिसंबर को सुबह 9 बजे सेजस सेलूद, पाटन में होगा।
