दुर्ग: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र के आंवला बाडी में युवक के हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्यारा मृतक की पत्नी ही निकली। आरोपिया ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिए थे।

Wife along with her lover killed her husband police arrested both of them in Durg

आरोपी गिरफ्तार – फ

विस्तार

दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र के आंवला बाडी में युवक के हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्यारा मृतक की पत्नी ही निकली। आरोपिया ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिए थे। आरोपी ने मृतक को शराब पार्टी देने के बहाने ले जाकर मृतक के सिर पर पत्थर पटाकर हत्या कर फरार हो गया। 

पुलगांव के नगपुरा चौकी पुलिस को 24 अगस्त को सूचना मिली कि आंवला बाडी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की पहचान में जुट गई। मृतक के पहचान के लिए पुलिस ने हेतु कंट्रोलरूम के माध्यम से अन्य जिलों में रेडियो मैसेज कराया गया व साइबर प्रहरी के माध्यम से भी फोटो वायरल किया गया। उसी बीच मृतक की पत्नी अंजनी ठाकुर मृतक की पहचान अपने पति धनेश ठाकुर के रूप में की।जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच में जुट गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के संबंध में मुखबिर लगाकर आस पास के क्षेत्रों में पूछताछ किया गया। जहां जानकारी लगी कि मृतक की पत्नी अंजनी ठाकुर का प्रेम संबंध हरपाल सिंह उर्फ छोटू राजपुत और उसके घर आना जाना है। 
विज्ञापन

पुलिस ने हरपाल सिंह राजपुत उर्फ छोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। हरपाल ने पुलिस बताया कि मृतक धनेश ठाकुर की पत्नी  अंजनी ठाकुर से विगत 25 वर्षों से प्रेम संबंध होना स्वीकार किया। मृतक धनेश ठाकुर शराब पीने का आदी था। मृतक टैक्टर ड्राइवर था जो पिछले दो माह से काम पर नहीं जा रहा था। और शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से पैसा मांगता था नहीं देने पर गाली गलौज करता था और हमेशा घर पर ही रहता था जिससे अंजनी और हरपाल सिंह मिलने जुलने में परेशानी हो रही थी। जिसके चलते अंजनी और हरपाल ने मिलकर धनेश ठाकुर को रास्ते से हटाने की योजना बनायी। योजना के तहत हरपाल ने दिनांक 22 अगस्त को अंजनी ठाकुर के पहले एक्टीवा से आंगनबाड़ी छोड़ाने के बाद धनेश ठाकुर को शराब पिलाने के बहाने दुर्ग से 15 किलोमीटर दूर नगपुरा आंवला बगीचा ले गया और वहां धनेश ठाकुर को शराब पिलाया। शराब के नशे में धनेश के मदहोश होने पर हरपाल ने वहां पर पडे ठोस पत्थर को धनेश के सिर में पीछे तरफ पटकर कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपी हरपाल ने मृतक की पत्नी को फोन कर बताया कि उसका पति की हत्या कर दिया है।

एसीसीयू डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पहले शव की पहचान की गई इसके बाद संदेही हरपाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। हत्या की योजना मृतक की पत्नी के साथ मिलकर बनाया था और दोनो के बीच कई सालो से प्रेम संबंध था। मृतक पिछले 2 माह से घर पर ही था जिससे दोनो में मुलाकात और अवैध संबंध में परेशानी हो रही थी। इसी के चलते दोनो ने रास्ते से हटाने की योजना बनाई।पुलिस ने मृतक की पत्नी अंजनी ठाकुर और उसका प्रेमी हरपाल सिंह को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।विज्ञापन ( अमर उजाल से साभार .)

ये भी पढ़ें…

Fed up with blackmailing, married girlfriend killed the young man, police said - strangled him with foot

Husband and wife arrested in Bathinda youth murder case

Punjab Crime: खेत में बुलाया और कर दी युवक की हत्या, पति-पत्नी ने मिलकर किया कांड, पड़ोसी को मारने की ये थी वजह

Wife murdered Husband along with her lover both arrested in Amritsar

Punjab: पति को उतारा मौत के घाट, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर खेला खूनी खेल… 17 अगस्त की रात क्या हुआ?

Mohali News: नशा करने से रोका तो गला घोंट पत्नी को मार डाला, शव रोपड़ के एक नहर में फेंका

Woman killed her husband with the help of her lover in Amritsar

Punjab : पत्नी के गैर मर्द से अवैध संबंध… पति बन रहा था रोड़ा, आशिक के साथ मिलकर दी खौफनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *