अ
सार
दुर्ग पुलिस ने फर्जी बैंक खातों के जरिए ऑनलाइन बैटिंग में पैसे का लेन-देन करने वाले गिरोह का खुलासा। बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ऑनलाइन बैटिंग गिरोह का भंडाफोड़ – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन
विस्तार
दुर्ग :-फर्जी बैंक खातों के माध्यम से ऑनलाइन बैटिंग में संलिप्त गिरोह पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शुक्रवार को 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं करोड़ों रुपए के लेन-देन का खुलासा हुआ है। आरोपियों के कब्जे से 22 ATM, 10 चेक बुक, 8 पासबुक, 4 सिम कार्ड सहित अन्य सामान जब्त किया गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अविनाश दुबे ने थाना पद्मनाभपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपीगण द्वारा अवैध रूप से लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम,सिम,पासबुक और चेकबुक प्राप्त किए गए हैं। उन्हें विभिन्न ऑनलाइन बैटिंग एप्प में धनराशि के लेनदेन के लिए उपयोग किया जा रहा था। प्राप्त सामाग्री को मुंबई भेजकर अवैध आर्थिक गतिविधियों में उपयोग किया जाता था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में 16 आरोपियों की गिरफ्तार कर चुकी है । विवेचना के दौरान सह मुख्य आरोपी कुश और उसके साथी रितेश राय और महेंद्र सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से 22 एटीएम कार्ड, 10 चेक बुक, 8 नग बैंक पासबुक, 4 सिम कार्ड, 5 मोबाइल फोन, एक नकली पिस्टल और एक रजिस्टर बरामद किया है। आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपए के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।विज्ञापन
4 स्टोरी और पढ़ें और जीतें 20
Next Story
ये भी पढ़ें…

सट्टेबाजी के नेटवर्क का भंडाफोड़: मोबाइल से सट्टा लिखते सट्टेबाज को पकड़ा, दो मोबाइल और नौ ATM कार्ड जब्त

राजनांदगांव: आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ई-पेपर की वार्षिक सदस्यता पर 75 रुपये की छूट।
April Sale

आईपीएल के नाम पर सट्टे का खेल: अहमदाबाद में फ्लैट से चल रहा था ऑनलाइन बेटिंग रैकेट, छह गिरफ्तार

Gorakhpur News: सरकारी योजनाओं के लाभ का लालच देकर खुलवाते थे बैंक खाते, तीन आरोपी गिरफ्तार

बल्ला-गेंद के पीछे छिपा सट्टा कारोबार: आईपीएल में चल रहा था काला खेल, चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आईपीएल: ऑनलाइन जुआ खेल रहे चार लोग गिरफ्तार, 30 हजार रुपये बरामद; सट्टेबाजी पर पुलिस का एक्शन

UP: अलीगढ़ में आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़, पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़ा बुकी, ऐसे लगता था सट्टे वाला दाव

