ब
अ
स
भिलाई के एक होटल में पुलिस ने छापा मारा है। जहां लोग देह व्यापार का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने सुपेला के गदा चौक स्थित होटल ईशा में रविवार देर रात छापेमार कार्रवाई की थी।

मैनेजर और ग्राहक गिरफ्तार – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन
विस्तार
भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस ने सुपेला के गदा चौक स्थित होटल ईशा में रविवार देर रात छापेमार कार्रवाई की है। पुलिस ने खुद का ग्राहक भेजा और रंगे हाथों रैकेट पकड़ा। पुलिस ने होटल के मैनेजर के साथ एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि होटल में लंबे समय से देह व्यापार की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा अपने एक कर्मचारी को प्वाईंटर बनाकर 500-500 रुपये के दो नोट को स्याही से चिन्हाकिंत कर मैनेजर से बात होने एवं रूम के अंदर जाने पर मिस्ड कॉल देने की बात कहकर भेजा गया। होटल ईशा के अंदर गये पुलिस कर्मचारी द्वारा मैनेजर से बात होने व रूम के अंदर जाने पर पुलिस टीम को मिस्ड कॉल दी और इसके बाद पुलिस टीम ने होटल ईशा में दबिश दी।
विज्ञापन
पूछताछ में मैनेजर का खुलासा
पुलिस ने होटल ईशा के मैनेजर की तलाशी लेने पर 500-500 के दो नोट स्याही से चिन्हाकिंत वाले मिले। इसके अतिरिक्त पांच डिब्बा जरूर कंपनी का आपत्तिजनक वस्तु, एक नग मोबाइल रियलमी कम्पनी का। जिसमें लड़कियों के फोटो ग्राहकों को भेजने का दृश्य, एक मोबाइल ओप्पो कम्पनी का व एक रजिस्टर। जिसमें लड़के-लड़कियों का नाम, समय अंकित है। जिसे बरामद किया गया। होटल के मैनेजर शिव कुमार कुर्रे से पूछताछ करने पर लड़कियों को होटल में बुलाकर रूम में रखना तथा ग्राहक के आने पर उसे देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराने की बात बताई।
पुलिस ने मैनेजर से पूछताछ में बताया कि उक्त कार्य को होटल के मालिक निक्कु उर्फ अमित के कहने पर करता था। होटल ईशा के कमरा नंबर 15 में ग्राहक शोयब नाम के लड़के को भी देह व्यापार के लिये कंडोम एवं आवश्यक सामग्री देना बताया। पुलिस टीम द्वारा होटल के कमरा नंबर 15 की तलाशी ली। जहां से शोयेब खान साकिन फरीद नगर अशरफी रोड सुपेला को पकड़ा गया।
उसकी तलाशी के दौरान में उनके पास एक नग मोबाइल और कमरे के बेड गद्दे के नीचे जरूर कंपनी का आपत्तिजनक सामान दो डिब्बा मिला, जिसे विधिवत् जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने होटल ईशा के मैनेजर और ग्राहक को गिरफ्तार किया है। होटल के मालिक निक्कू उर्फ अमित की पतासाजी की जा रही है।विज्ञापन
( अमर उजाला से साभार)
