दुर्ग में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए 2 से 14 मई तक लगाए जाएंगे शिविर ARTO- S. L .Lakhda

Spread the love

भिलाई | 1 अप्रैल (Mohan media News ) प्रदेश में 2019 के पूर्व के वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। इसी के तहत आम जनता, अधिकारी, कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की कार्यवाही संबंधित कंपनी जैसे रोसमेरटा सेफ्टी सिस्टम लिमि. के कर्मचारी कर रहे हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एसएल लकड़ा के अनुसार 2 मई और 5 मई तक कलेक्ट्रेट परिसर दुर्ग में, 6 और 7 मई को जिला न्यायालय परिसर दुर्ग में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 9 मई को जिला पंचायत परिसर दुर्ग में, 10 और 11 मई को बस स्टैंड दुर्ग में, 13 और 14 मई को नगर निगम परिसर दुर्ग में शिविर लगाया जाएगा। इन शिविरों में आवेदक अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर निर्धारित शुल्क जमा कर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आर्डर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *