निगम ने नाली के उपर से अवैध अतिक्रमण को हटाया , भविष्य में इस तरह की नौबत ना आने दे ।निगम सख्त कार्रवाई करेंगी ।

Spread the love


निगम ने नाली के उपर से अवैध अतिक्रमण को हटाया , भविष्य में इस तरह की नौबत ना आने दे निगम सख्त कार्रवाई करेंगी ।

भिलाई 11 सितंबर 25 ( mohan media News) नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक 03 मदर टेरेसा नगर अंतर्गत वार्ड क्रं. 32 जे. पी. नगर के स्थानीय नागरिकों एवं दुकान संचालकों द्वारा नाली के उपर ढलाई कर अतिक्रमण कर लिया गया था। स्वास्थ्य विभाग का अमला नालियों की सफाई करते है, तो नाली के उपर ढलाई कर देने से नालियों की सफाई नहीं हो पाती है। जिसके कारण पानी भराव जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है और पानी का बहाव नहीं हो पाता है। इस संबंध में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय को ज्ञात हुआ तो उन्होने जोन 03 के राजस्व विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किए। मौके पर जाकर निरीक्षण करें और नाली के उपर से कब्जा मुक्त करावें। निर्देश प्राप्त होते ही जोन की टीम स्थल पर पहुंचकर जे.सी.बी के माध्यम से नाली के उपर से अवैध अतिक्रमण को तोड़कर नाली को रिक्त कराया गया। कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे सहित निगम के तोड़फोड़ दस्ता की टीम उपस्थिति थे ।

यही स्थिति सेक्टरों की भी है ल

लगभग 60% लोग नालियां जाम करके रखी है ‘ या उनके ऊपर स्थाई रूप से पक्का निर्माण कर लिया है ‘जिससे बरसात में घरों में पानी घुस जाता है ।सेक्टर के जवाबदारी पार्षद की है या भिलाई स्टील प्लांट की जिनकी भी हो जितने भी नाली में कब्जे हुए हैं पक्के निर्माण कर लिए हैं उनको तोड़ा जाए और पानी के बहाव को जाम न करें दे ।नाली में जमा कचरा साफ नहीं हो पता और पानी घरों में घुस जाता है । ओवरफ्लो की स्थिति निर्मित ना होने दे संबंधित विभाग ऐसे कब्ज को अभिलंब तोड कर नाली को साफ सुथरा रखा जाए नाली पर निर्माण करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाए । ( संपादक पी.मोहन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *