निगम भिलाई से श्रीराम लला दर्शन के लिए 6 श्रद्वालू हुए रवाना

Spread the love

भिलाई । 19 नवंबर 25 mohan media नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या धाम में श्री रामलला दर्शन के लिए रवाना करवाया गया। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार योजना के नोडल अधिकारी राजेन्द्र कुमार दोहरे के नेतृत्व में नगर निगम भिलाई से 6 दर्शनार्थी मंजुला ताम्रकार, सौम्य ताम्रकार, केदार साहू, द्रौपती साहू, हिरालाल, उखा बाई को अंजू साहू द्वारा तिलक लगाकर मुख्य कार्यालय परिसर से दुर्ग स्टेशन के लिए रवाना किया गया। इन श्रद्वालूओ के साथ अनुरक्षक के रूप में समाज कल्याण विभाग से त्रिलोक ताम्रकार को भेजा गया है। श्रद्वालूओ को रवाना करने से पहले जनसम्पर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू एवं सुखराम यादव ने सभी को शुभकामनाएं दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *