विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में सरकारी खाते में ‘आर्थिक सहयोग’ मांगने वाले दावों को फर्जी करार दिया.
Advertisement
निमिषा प्रिया. (photo: ITG)

यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया मामले से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. पोस्ट में निमिषा के लिए सरकारी खाते में फंड जुटाने की मांग वाले दावे किए गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट पर अब विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को सफाई दी है. MEA ने इन दावों को फर्जी करार दिया है. (अमर उजाला साभार)
Advertisement
