क

भिलाई 15 जुलाई 25 ( Mohan Media NEWS) मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी ने नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार नीट यूजी क्वालिफाई छात्र 21 जुलाई से एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई तक किए जाएंगे। इसके बाद 31 जुलाई, 2025 को पहले राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट जारी होगी। छात्र वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नीट यूजी काउंसलिंग में इस बार तीन राउंड है। तीन राउंड के बाद छात्रों के लिए एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड का आयोजन भी किया जाएगा। फर्स्ट राउंड की काउंसिलिंग के बाद दूसरे राउंड के लिए 12 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी।
क
स
न
