भिलाई

भिलाई। 19 जनवरी 2020 PMohan mohan media NEWSनगर पालिक निगम भिलाई जोन-1 नेहरू नगर कार्यालय, उद्यान एवं कालोनी का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया है। निरीक्षण के दौरान आवश्यक नागरिक सुविधाओं में सुधार कराने कहा गया है।
निगम आयुक्त द्वारा जोन-1 नेहरू नगर कार्यालय का निरीक्षण किया गया है। कार्यालय के अंदर एवं आस-पास साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण कराने निर्देशित किये है। कार्यालय परिसर में वाॅल का संधारण कार्य कराया जा रहा है। नागरिको की सुविधाओं को देखते हुए शुद्व पेयजल आपूर्ति हेतु वाॅल संधारण का कार्य शीध्र पूर्ण कराने निर्देशित किये है। आयुक्त द्वारा नेहरू नगर पश्चिम स्थित उद्यानों का अवलोकन किया गया। उद्यान के अंदर नागरिको द्वारा अवैध निर्माण कर निवास किया जा रहा है। संबंधित को अवैध निर्माण शीध्र खाली करने नोटिस जारी किया गया है और तत्काल खाली करने कहा गया है, नहीं करने की स्थिति में बेदखली कार्यवाही की जावेगी। कालोनी में रोड, नाली, साफ-सफाई का जायजा लिये। वहीं महाराणा प्रताप उद्यान के साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किये। व्यवस्था देख निगम आयुक्त प्रशन्न हुए और अन्य उद्यानों को भी इसी तरह व्यवस्थित कराने कहा गया है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, उप अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा, बसंत साहू, रीमा जामुलकर, सहायक राजस्व अधिकारी सुनील जोशी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, क्रिस्टोफर पॉल उपस्थित थे।





