पत्नी का गला घोंटा, कहा-मेरे बाद कौन ध्यान रखता !

Spread the love

शुक्रवार 20 फरवरी 2026

बेंगलुरु। ( mohan media News )कर्नाटक में बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में इसरो के पूर्व कर्मचारी नागेश्वर राव ने अपनी 63 वर्षीय पत्नी की तौलिए से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसरो में नागेश्वर राव टीम लीडर के पद से रिटायर हुए थे। उनकी पत्नी संध्या श्री भी इसरो की पूर्व कर्मचारी थीं। राव ने पुलिस को मृतका संध्याश्री बताया कि उसने यह सोचकर पत्नी को मारा कि यदि उनकी मौत हो गई, तो बाद में पत्नी का ध्यान रखने वाला कोई नहीं है। उनकी इकलौती बेटी अमेरिका में रहती है। घटना बोम्मनहल्ली स्थित ‘द वर्चुओसो’ अपार्टमेंट में हुई, जब पत्नी संध्या श्री रसोई में खाना बना रही थी। तभी राव ने कथित तौर पर तौलिए से पत्नी का गला दबा दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच मैं सामने आया है कि राव डिप्रेशन का इलाज करा रहा था और घटना के बाद खुद भी आत्महत्या करने की सोची, लेकिन घबरा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *