प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ तेज होगी जांच, प्रमाण मिले तो सख्त कार्यवाही से कोई नहीं बच सकता । 45 माह के समय अवधि में प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली में क्या कसावट और बदलाव आएगा, राज्य को परिणाम की प्रतीक्षा है ।

Spread the love

रायपुर । 30 सितबर 25| (Mohan Media News)मुख्य सचिव के रूप में अमिताभ जैन की यह अंतिम केबिनेट बैठक थी। मंगलवार को वे सेवानिवृत्त हो गए। कैबिनेट की बैठक मंत्रीमंडल के सदस्यों ने 1989 बैच के जैन को विदाई दी गई। साथ ही 1994 बैच के विकासशील ने नए मुख्य सचिव के रूप में चार्ज संभाल लिया। आयु के अनुसार उनका कार्यकाल करीब 3 साल 9 महीने का रहेगा। विकासशील लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे । नए मुख्य सचिव निविकासशील ने 13वें मुख्य सचिव के रूप में चार्ज संभालने के बाद मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जिनके नाम पहले किसी विवाद या भ्रष्टाचार से जुड़े हुए हैं, ऐसे अधिकारियों पर मेरी नजर है। अगर कोई प्रशासनिक अधिकारी गड़बड़ी करते पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा IAS अफसरों पर लगे आरोपों परं मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में कुछ ऐसे हालात बने हैं, जिस पर अधिकारियों को काम करने की जरूरत है। जिन भी अधिकारियों की गड़बड़ियां सामनेआएंगी, उन पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच तेज होगी और सख्त कदम भी उठाए जा सकते हैं। विजन 2047 को लेकर पूछे गए सवाल पर विकास शील ने कहा कि विजन 2047 को पूरा करना उनके लिए एक बड़ा टार्गेट है। उन्होंने अपने 30 साल के प्रशासनिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहां कि मुझे केंद्र और राज्य में काम करने का अनुभव मिला है। इस अनुभव के आधार पर ही राज्य के लिए बेहतर काम करने का प्रयास करूंगा ताकि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य के रूप मे लोग जाने और छत्तीसगढ़ की एक नई पहचान बने ‘उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक खनिज भंडार से भरा पड़ा है यहां की प्राकृतिक छटा बहुत ही खूबसूरत है बस इसे संवारने की जरूरत है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *