प्लास्टिक बोतल में शराब बिक्री के फैसले पर नाराजगी, दुर्ग में मजदूर महिलाओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन ।

Spread the love

सांकेतिक चित्र

दुर्ग में आबकारी नीति में बदलाव के विरोध में बॉटलिंग मजदूर कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने प्लास्टिक बोतल में शराब बिक्री से रोजगार खत्म होने और लाखों लोगों के बेरोजगार होने की आशंका जताते हुए नीति वापस लेने की मांग की।
 

Workers submitted memorandum regarding sale of liquor in plastic bottles instead of glass bottles in durg

आबकारी नीति में बदलाव का विरोध करती महिलाएं ।

विस्तार

दुर्ग । 3 जनवरी 2026 । (PMOhan) में राज्य सरकार की आबकारी नीति में प्रस्तावित बदलाव के खिलाफ बॉटलिंग उद्योग से जुड़े मजदूरों का आक्रोश सामने आया है। कांच की बोतल की जगह प्लास्टिक बोतल में शराब बिक्री के निर्णय के विरोध में बड़ी संख्या में मजदूर कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार अप्रैल 2026 से देशी मदिरा को कांच की बोतल के बजाय प्लास्टिक बोतल में बेचने की तैयारी कर रही है। इस फैसले से कांच बोतल बॉटलिंग उद्योग और उससे जुड़े लाखों मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।विज्ञापन

बॉटलिंग का काम करने वाले मजदूरों का प्रदर्शन,सरकार के आबकारी नीति का कर रहे है विरोध



मजदूरों का कहना है कि प्लास्टिक बोतल में शराब बिक्री शुरू होने से प्रदेश में करीब 10 लाख से अधिक लोग बेरोजगार हो सकते हैं। इसके साथ ही इस नीति से राज्य सरकार को जीएसटी राजस्व का भी नुकसान होने की आशंका जताई गई है।

बॉटलिंग कारोबार से जुड़े वरुण मालिक ने बताया कि आबकारी नीति में बदलाव लागू होने पर कांच बोतल बॉटलिंग उद्योग पूरी तरह प्रभावित होगा और इससे जुड़े लाखों मजदूरों की रोजी-रोटी छिन जाएगी।

बॉटलिंग का काम करने वाले मजदूरों का प्रदर्शन,सरकार के आबकारी नीति का कर रहे है विरोध

वहीं, बॉटलिंग में काम करने वाले मजदूरों ने कहा कि यदि शराब की बोतल कांच की जगह प्लास्टिक में लाई जाती है तो उनका रोजगार खत्म हो जाएगा, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। मजदूरों ने सरकार से प्लास्टिक बोतल नीति को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि कांच बोतल व्यवस्था जारी रखी जाए, ताकि उनका रोजगार बना रहे।व

  • .भिलाई 4 प फरवरी 2026 , ट्रांसपोर्टर व सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र यादव और धीरेंद्रबहादुर सिंह ने 3 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया । साथ मे मध्यम में खड़े हरेन्द्र यादव के पुत्र मनीष राय भी परिलिचित हो रहे है। (p ‘mohan )

4 स्टोरी और पढ़ें और जीते 20 Coin

Next Story

ये भी पढ़ें…

Excise department clarifies position on liquor duty rates, most rates remain unchanged

Chhattisgarh News: मदिरा ड्यूटी दरों पर आबकारी विभाग ने दी स्थिति स्पष्ट, अधिकांश दरें यथावत

Former CM Baghel described the budget as disappointing in Durg

दुर्ग: बजट को पूर्व सीएम बघेल ने बताया निराशाजनक, बोले- छत्तीसगढ़ को विशेष लाभ नहीं, अडानी के भरोसे छोड़ा

अपने शहर के ई-पेपर, सभी ताज़ा खबरें और ऐड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

अपने शहर के ई-पेपर, सभी ताज़ा खबरें और ऐड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Premium

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *