बीएसपी ने हॉट मेटल उत्पादन में 6 में 6 मिलियन टन का नया रिकॉर्ड बनाया भिलाई सेल- बीएसपी ने परिचालन

Spread the love

भिलाई । 30 मार्च 2026 [ P.Mohan ] उत्कृष्टता और सामूहिक प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हॉट मेटल उत्पादन में वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 6 मिलियन टन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उल्लेखनीय है कि संयंत्र ने वर्ष 2005-06 में पहली बार 5 मिलियन टन हॉट मेटल उत्पादन का लक्ष्य उस समय प्राप्त किया था, जब सात ब्लास्ट फर्नेस संचालित थे। इसके विपरीत वर्तमान में मात्र चार ब्लास्ट फर्नेस के संचालन के साथ 6 मिलियन टन का यह माइलस्टोन हासिल किया जाना संयंत्र की दक्षता, तकनीकी उन्नयन एवं परिचालन अनुशासन को दर्शाता है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र, ईडी वर्क्स राकेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधन के सदस्यों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *