अ
बीडीएस और बीएएसएलपी की सेमेस्टर परीक्षा का टाइम टेबल जारी
भिलाई 5 अप्रेल (mohan media News)आयुष विवि की ओर से बीडीएस, एमडीएस पार्ट 1 व 2 की पूरक परीक्षा, बीएएसएलपी तीसरे, पांचवें और छठवें सेमेस्टर की परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया गया है। जारी सूचना के अनुसार, बीडीएस व एमडीएस की परीक्षाओं के लिए एक मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी की आवेदन प्रक्रिया 9 मई तक चलेगी। बीडीएस फर्स्ट व सेकंड इयर की परीक्षा 2 से 4 जून, फोर्थ इयर की परीक्षा 2 से 12 जून तक चलेगी। वहीं बीएएसएलपी छठवें सेमेस्टर की परीक्षा 26 मई से 2 जून, पांचवें सेमेस्टर की 27 मई से 3 जून और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 4 जून से 12 जून तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा रायपुर मेडिकल कॉलेज में आयोजित की जाएगी।
सीपेट कोर्सेस की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 29 तक कर सकेंगे
भिलाई | सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्सइंजीन यिरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्था द्वारा डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक प्रोसेसिंग एंडटेस्टिंग, इन 3 कोर्सेस में एडमिशन दिया जाता है। इन कोर्स में प्रवेश के लिए 10वीं, बीएससी उत्तीर्ण की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीपेट एडमिशन टेस्ट का आयोजन किया जाता है, जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई और परीक्षा तिथि 8 जून है। सीपेट रायपुर के व्याख्याता (मेकेनिकल) विभोर कुलभजे और आकाशकुमार ने बताया कि इन कोर्स को करने से अभ्यर्थी स्वरोजगार की शुरुआत कर सकते है ।
