बुद्ध पूर्णिमा पर मरीजों को फल वितरण किया गया ।

Spread the love


भिलाई 13 मई (mohan media news) तथागत समाज कल्याण समिति भिलाई एवं तथागत महिला समिति के द्वारा विगत कई वर्षों से सामाजिक कार्य करते आ रही है इसी तारतम्य में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दिनांक १२ मई दिन सोमवार सुबह ९ बजे लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला में 60 भर्ती मरीजो को 5 प्रकार के फलों का वितरण किया गया ।
इस फल दान कार्यक्रम में तथागत समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल साखरे ,महासचिव धनंजय मेश्राम, कोषाध्यक्ष आनंद चौहान सहित तथागत महिला समिति की महासचिव डॉक्टर सोनिका बोधी ने मरीजों को फ़लदान किया। फलदान कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री के अस्पताल के अस्पताल प्रभारी श्री पियाम सिंह जी सहित अस्पताल के स्टाफ भी विशेष रूप से उपस्थित थे । फलदान कार्यक्रम में समिति के उपस्थित तथागत समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने भी फलदान किया जिसमें श्याम राव ढोक, सुरेश श्याम कुंवर, अनिल गजभिए, सिद्धार्थ बोरकर, सुमेध बोधी ,नवीन इंदुरकर, प्रशांत चौहान, सुनील लबादे , तथागत महिला समिति से सीमा ढोक, आशा चौहान, नलिनी साखरे, नम्रता मेश्राम, सुनंदा गजभिये, सविता इंदुरकर, उज्जवला लबादे, सुनीता मेश्राम सहित नील इंदुरकर कुणाल, इशाक लबाद आदि ने अपना सहयोग दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *