​भिलाई के नागरिकों को स्वच्छ पर्यावरण की सौगात, कचांदुर में 150 MLD क्षमता के अत्याधुनिक STP का निर्माण कार्य शुरू

Spread the love


मिलाई 29/11/2025( mohan Media NEWS)

​भिलाई नगर। ​नगर पालिक निगम, भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पांडेय द्वारा स्लज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य शुरू होने के पूर्व स्थल का अवलोकन किया गया है। शहर के प्रमुख जलस्रोतों को प्रदूषण मुक्त करने और नागरिकों को स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। भिलाई के कोसा नाला और तेल्हा नाला के गंदे पानी के वैज्ञानिक उपचार हेतु कचांदुर गाँव के पास एक अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है।

​कोसा नाला एवं तेल्हा नाला के गंदे पानी के उपचार हेतु सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण​कचांदुर गाँव में होगी। जिसकी
​क्षमता 150 मिलियन लीटर प्रतिदिन (MLD) है।
उक्त निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत राशि 145 करोड़ रूपए है ।
​ऑपरेशन एवं रखरखाव 15 वर्ष हेतु 44.55 करोड़ रुपए मात्र है।​परियोजना पूर्णता की अवधि 24 माह है। ​यह परियोजना न केवल दोनों प्रमुख नालों से होने वाले जल प्रदूषण को रोकेगी, बल्कि उपचारित जल का उपयोग सिंचाई और अन्य गैर-पीने योग्य उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकेगा। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी और भिलाई के जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित होगी।
​नगर निगम यह सुनिश्चित कर रहा है कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जाए। इस परियोजना से ग्राम कचंदूर के आसपास एवं भिलाई के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होगा और शहर को एक स्वच्छ व सुंदर पहचान मिलेगी।
स्थल निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता अर्पित बंजारे, एजेंसी के प्रतिनिधि एवं टीम उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *