भिलाई निगमके कमिश्नर आर के पांडे ने जोन 3 के 35 उद्यानों का निरीक्षण किया ।

Spread the love

​भिलाई 19 नवम्बर 25( mohan Media NEWS) पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-3 अंतर्गत प्रमुख उद्यानों का औचक निरीक्षण कर वहाँ की साफ-सफाई एवं संधारण व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। निगम आयुक्त ने पावर हाउस के सामने स्वामी विवेकानंद उद्यान, शहीद अमित नायक जयप्रकाश उद्यान एवं स्ट्रीट 35 उद्यान का अवलोकन किया।

​ निरीक्षण के दौरान स्वामी विवेकानंद उद्यान में घास कटाई एवं साफ-सफाई का कार्य संतोषजनक रूप से जारी मिला। आयुक्त महोदय ने अन्य शेष उद्यानों में भी शीघ्र ग्रास कटिंग कराने हेतु उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किया।
​ उद्यानों में शौचालय की व्यवस्था को तत्काल सुधारने के लिए आयुक्त ने विशेष निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को असुविधा न हो।
​ उद्यानों में नागरिकों के बैठने के लिए स्थापित कुर्सियों का संधारण कार्य भी प्राथमिकता से कराने हेतु उपस्थित एजेंसी को निर्देशित किया गया है।
​ समीपस्थ उद्यान सड़क 35 की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और उसके प्रवेश द्वार का संधारण कराने के निर्देश भी दिए गए।
​आयुक्त ने उद्यानों में टहल रहे स्थानीय नागरिकों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं तथा सुझावों को सुनकर उनसे अवगत हुए।
​यह निरीक्षण भिलाई को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में निगम के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।
​निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम एवं उप अभियंता दीपक देवांगन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *