।
आ

भिलाई। 26 जनवरी 2026 ( PM0han ) नंदनी स्थित एटमास्टको लिमिटेड कंपनी रक्षा उपकरणों का निर्माण करेगी। यहां पर जवानों के लिए बैलिस्टिक बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट तैयार होंगे। कंपनी में ढाई सौ से ज्यादा लोगों को नौकरी भी मिलेगी। राज्यपाल रमेन डेका ने निर्माण प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस मौके पर राज्यपाल ने एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधा भी लगाया। 2025 में एटमास्टको डिफेंस सिस्टम्स से जुड़े उपकरण बनाने वाली युनिट की स्थापना की। डीआरडीओ से महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी हस्तांतरण प्राप्त करने के बाद अब कंपनी में सशस्त्र बलों और पुलिस के लिए जीवन रक्षक बुलेटप्रूफ जैकेट और बीआईएस मानकों के 6 स्तर के बैलिस्टिक हेलमेट का निर्माण कर रहे हैं। इस दौरान कमिश्नर सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, डीआईजी विजय अग्रवाल समेत कंपनी के डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

