(र
न
भिलाई रेलवे स्टेशन का 22 मई को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
भिलाई अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व
मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भिलाई स्टेशन का पुनर्विकास का काम किया गया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक, सुरक्षित और स्तरीय बनाया गया है। 22 मई को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले उरकुरा और भानुप्रतापपुर स्टेशन का भी लोकार्पण करेंगे। इन तीनों स्टेशनों को यात्रियों की सुविधा के अनुकूल आधुनिक रूप दिया गया है। यात्रियों को सभी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।
8 वार्डों के लिए जेआरडी स्कूल दुर्ग में आज लगेगा समाधान शिविर
दुर्ग | नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत तृतीय चरण के लिए समाधान शिविर का आयोजन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

