भिलाई स्टील प्लांट में कर्मियों की सुरक्षा में लापरवाही दो महाप्रबंधक निलंबित,

Spread the love

भिलाई 29 नवम्बर 2025 ( Mohan media NEWS)बीएसपी के भीतर हुए हादसों में हो रही जनहानि व अपंगता को संज्ञान लेते हुए बीएसपी प्रबंधन ने सख्ती बरती है। हादसों को रोकने के साथ कर्मियों को चोटिल होने से बचाने में फेल होने के कारण छह बीएसपी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके तहत सिंटर प्लांट-3 के एक महाप्रबंधक, उर्जा प्रबंधन विभाग के एक महाप्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। उर्जा प्रबंधन विभाग के दो कार्यपालकों को चेतावनी पत्र जारी करने के साथ ही प्लेट मिल के दो महाप्रबंधकों को एडवाइजरी पत्र थमा दिया गया

है। संयंत्र के उच्च प्रबंधन ने कहा कि कार्य स्थल पर उच्च अधिकारिकगण जवाबदेही है। दुर्घटना जनित संबंधी चूक की गंभीरता को देखते हुए कठोर प्रशासनिक कदम उठाए गए हैं। बीती सभी घटनाओं के मूल कारण विश्लेषण किया गया है ताकि भविष्य में उस तरह .की घटनाओं पर रोक लगाया जा सके। इसके लिए जरूरी सुधारात्मक और निवारक उपायों की रूपरेखा तैयार कर संबंधित विभागों को कड़ाई से की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना संबंधित अफसरों की जिम्मेदारी व परिस्थितियों और सुरक्षा र लागू करने के निर्देश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *