भिलाई, 22 मई। छ ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक 25 मई दिन रविवार को कैलाश नगर स्थित होटल गोविंद एंड मैरिज हॉल में प्रात: 11 बजे आहुत की गई है।

Spread the love

भिलाईनगर, 23 मई ( Mohan media News )।छ ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक 25 मई दिन रविवार को कैलाश नगर स्थित होटल गोविंद एंड मैरिज हॉल में प्रात: 11 बजे आहुत की गई है। जिसमें संघ के प्रदेश स्तरीय द्वि वार्षिक चुनाव किया जाना तय है। इस अवसर पर कार्यक्रम में विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, विधायक भावना वोहरा, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पॉल , सभापति गिरवर बंटी साहू तथा समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू को अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया है।
इस सामान्य सभा की बैठक में भिलाई के 6 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित करने का निर्णय संघ की कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। जिसमें अजय पाण्डे, राजेन्द्र सोनवोइर, राजेन्द्र शुक्ला, विक्रम जनबंधु, यशवंत धोटे, तथा सहदेव देशमुख को पत्रकार पुरोधा सम्मान से सम्मानित किया जावेगा। ज्ञात हो कि दो वर्ष पहले रायपुर में तीन दिवसीय आयोजन में 22 राज्यों के लगभग 300 पत्रकारों की उपस्थिति में पत्रकार सुरक्षा कानून की घोषणा की गई थी। संघ की इस मांग पर पूर्व सरकार ने इसे केबिनेट मे स्वीकृति प्रदान की थी। इस बैठक में भी इसी तरह का मुद्दे पर विचार विमर्श किया जावेगा। संघ के संविधान के अनुरूप संघ.कार्यसमिति के चुनाव परिणाम की घोषणा आमंत्रित अतिविशिष्ट, अतिथियों की उपस्थिति में की जावेगी। पिछले लम्बे समय से पत्रकारों के हितों व संघ को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ पत्रकार बी.डी. निजामी का नाम द्वि वार्षिक चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिये एवं महासचिव पद पर बिलासपुर संभाग के शशांक दुबे के नाम पर सर्वसम्मति तय मानी जा रही है।
गौरतलब है कि कल्याण संघ की संवैधानिक परंपरा के अनुरूप कार्यसमिति में प्रति दो वर्ष के बाद नई कार्यसमिति का चुनाव होता है। नए कार्यकाल के लिए अध्यक्ष एवं महासचिव को नई कार्यकारिणी के गठन करने की जिम्मेदारी सौपी जा सकती है। कार्यसमिति की बैठक में बी डी निज़ामी, शशांक दुबे, इंदर कोटवानी, अविनाश ठाकुर, महेश तिवारी, राधेश्याम कोरी, अनिल आहूजा, श्याम भोजवानी,आसिफ इक़बाल उपस्थिति थे। भिलाई में आयोजन में 200 से अधिक पत्रकारों के आने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *