अ


Durg News – फोटो ‘
दुर्ग के नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी टोल के पास दुर्ग से रायपुर जाने वाले खारून नदी पर बने ब्रिज का मरम्मत का काम आज से शुरू हो रहा है। 30 अप्रैल तक मरम्मत कार्य चलेंगे। यह ब्रिज एक महीने तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। अगले एक महीने तक इस रूट पर ट्रैफिक वन-वे रहेगा। रायपुर और दुर्ग पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। इस मार्ग से रोजाना लाखों वाहन गुजरते हैं। जाम की स्थिति से निपटने के लिए जिले के 40 से 50 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई जो विभिन्न रूट पर तैनात रहेंगे। पुलिस ने वाहन चालकों को सुविधा के सांकेतिक बोर्ड भी लगाया गया है। खारुन नदी में भारी वाहन सिंगल लाइन पर सुचारू रूप से संचालित रहेगी।
पुलिस ने सुबह यातायात के दबाव को देखते हुए भारी वाहनों को सुबह 8:30 से 10:30 तक बाफना टोल प्लाजा के पास रोका जाएगा। वहीं, भिलाई ट्रांसपोर्ट नगर से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों को सुबह 9 बजे से 12 तक कुम्हारी की ओर जाने पर रोक रहेगी। तो वही शाम को भी रायपुर के मंदिर हसौद और सिलतारा उरला क्षेत्र की ओर से आने वाले भारी वाहनों को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक रोक जाएगा।जिससे यातायात का दबाव कम रहेगी। ब्रिज के मरम्मत कार्य के दौरान यातायात रूट में बदलाव किया गया, जिसमें जाम से बचने के लिए वाहन चालक बदले रूट का उपयोग कर सकते हैं।विज्ञापन
- रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय, आरंग,अभनपुर की ओर आने वाले वाहन चालक सेलूद-पाटन-अभनपुर मार्ग का उपयोग करें
- दुर्ग भिलाई रिसाली उतई से रायपुर आने वाले वाहन चालक सेलूद-फंडा-जामगांव-मोतीपुर-अमलेश्वर से रायपुर आने वाले मार्ग का उपयोग करें।
- चरोदा, भिलाई 3, कुम्हारी से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक सिरसा गेट-मोतीपुर-अमलेश्वर से रायपुर मार्ग का उपयोग करें।
- कुम्हारी अहिवारा से रायपुर आने वाले वाहन चालक कुम्हारी – उरला – खमरिया से अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें।
- कुम्हारी टोल से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक कुम्हारी टोल बाद चंदनीडीह तक वन वे मार्ग का उपयोग करें।
- रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन चालक जैसे कार चालक और बाइक चालक चंदनीडीह गांव लेफ्ट होकर पुराना पुल का उपयोग करें।
- रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले कार और बाइक चालक भाठागांव से अमलेश्वर मोतीपुर होकर दुर्ग पहुंचे सकते है वही रायपुरा चौक से अमलेश्वर मोतीपुर होकर भिलाई दुर्ग मार्ग का उपयोग करें। [ साभार अमर उजाला ]
