ल

माता अमृतानंदमयी मठ ने 150 लोगों की स्वास्थ्य जांच कराई
भिलाई | फरवरी 2026 (PMohan ) माता अमृतानंदमयी (अम्मा) मठ, शाखा रायपुर द्वारा शनिवार को आधार स्कूल फेकारी, दुर्ग में सुबह 11 बजे से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । इसमें अंचल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर मोहनलाल अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गोवर्धनन मारन, एवं डॉ. हर्षिता शुक्ला ने सेवाएं दी। शिविर में आए लाभार्थियों का चेक-अप कर रोकथाम के उपाय, उपचार विधि और स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा उचित मार्ग दर्शन और सुझाव दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। अमृतानंदमयी (अम्मा ) मठ इकाई की प्रतिनिधि डॉ. रेशमा श्रीवास्तव ने बताया कि समाज सेवा की यह पहल स्वास्थ्य जागरूकता और निःशुल्क चिकित्सा के लिए की गई।




