रायपुर में अपराध का ग्राफ नीचे: साल 2025 में एफआईआर और संगीन वारदातों में आई कमी, यहां जानें आंकड़े
अ
सार
रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक साल का आपराधिक लेखा-जोखा पेश करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में जिले के सभी थानों में कुल 15,885 प्रकरण दर्ज हुए, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या 17,703 थी।

रायपुर एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने प्रेस वार्ता की – फोटो : अमर उजालाविज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर वर्ष 2025 राहत भरा रहा। पुलिस के सालाना आंकड़े बताते हैं कि बीते वर्ष की तुलना में अपराध के मामलों में साफ गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक साल का आपराधिक लेखा-जोखा पेश करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में जिले के सभी थानों में कुल 15,885 प्रकरण दर्ज हुए, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या 17,703 थी। इस तरह कुल अपराधों में लगभग 11 प्रतिशत की कमी आई है।
एसएसपी ने बताया कि गंभीर अपराधों में भी पुलिस की कार्रवाई प्रभावी रही। वर्ष 2025 में हत्या के कुल 90 मामलों में से 85 मामलों का खुलासा करते हुए 167 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं हत्या के प्रयास के 97 मामलों में से 90 मामलों में कार्रवाई कर 213 आरोपियों को जेल भेजा गया। डकैती के 7 मामलों में से 6 में सफलता हासिल करते हुए 43 आरोपियों को पकड़ा गया। लूट के मामलों में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई, जहां 2024 के 73 मामलों की तुलना में 2025 में 71 मामले सामने आए।
विज्ञापन
संपत्ति से जुड़े अपराधों की बात करें तो चोरी, नकबजनी और बलवा जैसे मामलों में भी कमी देखी गई। वर्ष 2024 में दर्ज 1,497 चोरी के मामलों की तुलना में 2025 में यह संख्या घटकर 1,442 रह गई। नकबजनी के मामलों में भी गिरावट आई और 526 की जगह 473 प्रकरण दर्ज हुए। बलवा के मामलों में भी हल्की कमी दर्ज की गई। हालांकि धोखाधड़ी के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई, जहां 2024 के 250 मामलों की तुलना में 2025 में 292 प्रकरण सामने आए।
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए गए अभियानों का असर भी साफ नजर आया। वर्ष 2025 में नारकोटिक्स एक्ट के तहत 271 प्रकरण दर्ज कर 445 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ, वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 2.78 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस कार्रवाई में यह भी सामने आया कि रायपुर में सक्रिय अपराधियों में कई दूसरे राज्यों के लोग शामिल थे। ओडिशा, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अलावा दो नाइजीरियाई नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2025 में गुण्डा और निगरानी बदमाशों पर भी शिकंजा कसा गया। जिला दंडाधिकारी के समक्ष 33 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 5 बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई।
कुल मिलाकर, पुलिस के आंकड़े यह संकेत देते हैं कि 2025 में रायपुर में अपराध नियंत्रण की दिशा में ठोस प्रगति हुई है और सख्त निगरानी व निरंतर कार्रवाई का असर जमीन पर दिखने लगा है।विज्ञापन अमर उजाला से साभार
ये भी पढ़ें…

Raipur Crime News: ओडिशा से रायपुर तक नशे की तस्करी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
04 Jan 2026

Raipur Crime News: शराब के लिए पैसे न देने पर चाकू से हमला, फरार आरोपी तोरण चन्द्राकर गिरफ्तार
04 Jan 2026

भरोसे की आग पहली चमक: दिखाने का मोल करती खिड़कियां; इवेंट के ईंधन में बदले हमारे सुख-दुख, विश्वास की तलाश…
01 Jan 2026

Raipur Crime News: खम्हारडीह में प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का भंडारण, एक आरोपी गिरफ्तार
04 Jan 2026

CG: मतदाता जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड, 7 जनवरी तक भेजी जा सकेंगी प्रविष्टियां
04 Jan 2026

CG News: सूबेदार-एसआई भर्ती प्रक्रिया तेज, सीजीपीएससी ने शारीरिक माप व दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल किया जारी
04 Jan 2026

Raipur News: सरिया फैक्ट्री परिसर में खड़ी ट्रक में लगी भीषण आग, देर रात मचा हड़कंप
04 Jan 2026

CG News: पुनर्वासित युवाओं को मिली नई दिशा, जैविक खेती और पर्यटन से जुड़े अवसरों से कराया गया परिचय
04 Jan 2026

Chhattisgarh News: वन अपराधों पर शिकंजा कसने की तैयारी, वनकर्मियों को मिला कानूनी प्रशिक्षण
04 Jan 2026

CG News: सड़क हादसों से निपटने की तैयारी, रायपुर में नेशनल हाईवे पर लाइव मॉक-ड्रिल
04 Jan 2026

CG Weather News: जनवरी की शुरुआत में ढीली पड़ी ठंड, तापमान चढ़ा; चार दिन बाद फिर ठिठुरन बढ़ने की संभावना
04 Jan 2026

गीत गाया, दान मांगा…Chhattisgarh में कुछ ऐसे मनाया गया छेरछेरा का पर्व
03 Jan 2026

बलरामपुर रामानुजगंज: फर्जी दस्तावेजों पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति निरस्त, अभ्यर्थियों को मिला न्याय
03 Jan 2026

CG: सीएम साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम’ में शिरकत करने के लिये दिया न्यौता
03 Jan 2026

CAF भर्ती 2018: वर्षों से अटकी प्रतीक्षा सूची, छेरछेरा के दिन गृहमंत्री से मिले अभ्यर्थी
03 Jan 2026

Chhattisgarh News: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निज सहायक दुर्गेश धारे को पद से हटा गया
03 Jan 2026

CGPSC Scam: सीबीआई ने तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी सहित 13 आरोपियों के खिलाफ पेश किया 400 पन्नों का चालान
03 Jan 2026

सेंट्रल जेल से रिहा हुए चैतन्य बघेल: बोले- कोर्ट का आभारी हूं कि मुझे न्याय मिला, मामले में कुछ कहना सही नहीं
03 Jan 2026
चैतन्य बघेल को मिली जमानत: भूपेश बघेल बोले- सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं
03 Jan 2026

CG: छेरछेरा तिहार में दिखी लोक परंपरा की जीवंत तस्वीर, घर-घर अन्न दान लेकर मंत्री टंकराम वर्मा ने निभाई परंपरा
03 Jan 2026
