शासकीय वाहनों को दुरुस्त स्थिति में रखने हिदायत दी गई ।

Spread the love

भिलाई 9may. [ Mohan media News] शुक्रवार को रक्षित आरक्षी केन्द्र दुर्ग में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जनरल परेड की सलामी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकI.[ IUCAW ]. (आईयूसीएडब्ल्यू) जिला-दुर्ग पद्मश्री तंवर, आईपीएस द्वारा ली गई। इसके बाद परेड में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों की वेशभूषा का निरीक्षण किया गया। उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कानून व्यवस्था स्थापित करने में उपयोगी भारी वाहनों के रखरखाव का जायजा लिया और वाहनों को अच्छी कंडीशन में रखने की हिदायत दी गई। परेड में चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन), हेमप्रकाश नायक, उप पुलिस अधीक्षक, हरीश पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी, अनूप लकड़ा, पुलिस अनु. अधिकारी पाटन, सउनि. पुरुषोत्तम यादव, रक्षित केन्द्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *