श्मशान घाट में ‘इश्कबाजी’: कार के अंदर महिला के साथ अर्धनग्न पकड़ा गया भाजपा नेता, वीडियो हो रहा वायरल

Spread the love

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक भाजपा नेता कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में अर्धनग्न पकड़ा गया। जिसके बाद भाजपा नेता लोगों से पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

A young man was caught in an objectionable condition with a woman inside a car in Bulandshahr

वविस्तार

बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन स्थित श्मशान घाट में रंगरलियां मना रहे भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल बाल्मीकि का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि भाजपा नेता श्मशान घाट में एक विवाहित महिला के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में थे। 

बताया जा रहा है कि श्मसान घाट में काफी देर से एक गाड़ी पार्क थी। स्थानीय लोगों ने जब इस कार को देखा तो शक हुआ। स्थानीय लोग जैसे ही कार के पास पहुंचे तो उन्होंने राहुल बाल्मीकि अर्धनग्न अवस्था में देखा। ऐसा में लोगों को शक हुआ और उन्होंने राहुल से कार के दरवाजे खोलने को कहा। जहां उन्होंने राहुल बाल्मीकि को महिला के साथ अर्धनग्न अवस्था में पाया। विज्ञापन

https://1171841cb89b42ae1f53ada9ce92daa5.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-45/html/container.html

इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल बाल्मीकि है और वह कार के अंदर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में अर्धनग्न पकड़ा गया वीडियो में राहुल बाल्मीकि को लोगों के सामने माफी मांगते और उनके पैरों में पड़ते हुए देखा जा सकता है। वहीं, उनके साथ मौजूद महिला दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही है। बताया गया है कि खबर वायरल होते ही भाजपा नेता फरार हो गया। (अमर से उजाला साभार)

https://videocdn.amarujala.com/embed-vod/1UAuFea#mute=-1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *