प

भिलाई, 30 जुलाई 2025( mohan media News)नेहरु नगर स्थित श्री बांके बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट श्रद्धालुओं के लिए एक अद्वितीय आध्यात्मिक अवसर लेकर आया है, जहाँ भक्ति, भजन और जान का संगम होगा। 31 जुलाई से 06 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाली श्रीमद भागवत हरिहर मिलन कथा में भिलाई और आसपास के श्रद्धालु प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 6 बजे तक माँ चैतन्य मौरा के सान्निध्य में कथा, भजन और संकीर्तन का रसपान कर सकेंगे। आयोजन स्थल श्री राधाकृष्ण मंदिर, नेहरू नगर ईस्ट, भिलाई है
माँ चैतन्य मीरा अपने मधुर भजनों, सहज किंतु गहन जीवनदर्शन और भक्ति भाव से सराबोर कथन शैली के लिए जानी जाती हैं। वे जीवन को प्रेम, करुणा और भक्ति के भाव से जीने की प्रेरणा देती हैं। उनके प्रवचनों का वातावरण श्रोताओं के मन को शांति और हृदय को आनंद से भर देता है।
कथा का विशेष दिवस बुधवार, 06 अगस्त 2025 को रखा गया है, जब प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कथा का विशेष सत्र होगा। इस अवसर पर भंडारा प्रसादी वितरण का आयोजन दोपहर 1 बजे से किया जाएगा, जहाँ भक्तगण एक साथ प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करेंगे।
आयोजन स्थल श्री राधाकृष्ण मंदिर, नेहरू नगर ईस्ट, भिलाई है, जो इस दौरान भक्ति संगीत और हरिनाम संकीर्तन से गूंज उठेगा। मंदिर परिसर को इस अवसर पर विशेष रूप से सजाया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को पावन और दिव्य वातावरण का अनुभव हो।
इस कथा आयोजन की सफलता के लिए ट्रस्ट के संरक्षक श्री विजय गुप्ता जी, श्री नेतराम अग्रवाल जी एवं श्री विजय अग्रवाल जी (दुर्ग) का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री संजय रुंगटा जी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष श्री मनीत जैन जी, श्री अनिल अग्रवाल जी, महासचिव श्री बंशी अग्रवाल जी, सचिव श्री विकास सिंघल जी, कोषाध्यक्ष श्री मनोज देवरलिया जी, उपकोषाध्यक्ष श्री अनूप बंसल जी, सांस्कृतिक सचिव श्री दिलीप अग्रवाल जी तथा सह सचिव श्री अमित अग्रवाल जी सहित सभी पदाधिकारीगण मिलकर आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे
हुए हैं।
सभी स्वागतोत्सुक सदस्य संजय रुंगटा, बंशी अग्रवाल, मनीत जैन, मनोज देवरलिया, अनुप बंसल, अनिल अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल एवं विकास सिंघल श्रद्धालुओं से हार्दिक निवेदन करते हैं कि वे अपने परिवार और प्रियजनों सहित इस कथा में अवश्य सम्मिलित हो। यह आयोजन न केवल भक्ति का अवसर है बल्कि समाज में एकता और प्रेम का संदेश देने का भी माध्यम बनेगा।
जायेगा। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी 16th अगस्त को श्री कृष्णा जन्मास्टमी का आयोजन धूम धाम से मनाया जावेगा
ज्ञात हो कि दिनांक 12th जुलाई को श्री बांके बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया है। जिसमे पुनः सर्व सम्मति से श्री संजय रुंगटा अधक्ष्य एवम श्री बंसी अग्रवाल महासचिव, तथा कार्यकारिणी सदस्य- श्री गिरीश बंसल जी, श्री सुरेश केजरीवाल जी, श्री सतीश झाम जी, श्री पवन अग्रवाल जी, श्री सुरेश जैन जी, श्री अशोक जैन जी, श्री अजय चौहान जी, श्री शिव गोयल जी, श्री मनोज अग्रवाल जी, श्री सुभाष गुलाटी जी. श्री सुनील मित्तल जी, श्री मनोज मित्तल जी, श्री सौरभ रायका जी, श्री विष्णुदत्त सिंघल जी एवं श्री विकास अग्रवाल जी नियुक्त हुए।

