श्री सत्य साई रन एंड राइड एकता, शांति एवं मानवीय मूल्यों का राष्ट्रीय अभियान भिलाई में 15 मार्च 2026 को

Spread the love

D

मिलाई 13 मार्च 2026 ( pmohan )भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर श्री सत्य साई सेवा संगठन ‌द्वारा पूरे भारत में विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की सेवा एवं जन-जागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में “श्री सत्य साई रन एंड राइड- एकता की भावना” नामक राष्ट्रव्यापी अभियान देश के लगभग 60 नगरों में आयोजित किया जा रहा है।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, शांति, प्रेम तथा मानवीय मूल्यों का प्रसार करना तथा विशेष रूप से युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करना है। यह अभियान भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में इस कार्यक्रम के लिए दो नगरों का चयन किया गया था। इस श्रृंखला का प्रथम आयोजन बिलासपुर में दिनांक 22 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अब इस अभियान का अगला आयोजन मिनी इंडिया एवं इस्पात नगरी के रूप में प्रसिद्ध मिलाई शहर में दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रातः 6:00 बजे से जयंती स्टेडियम (सेक्टर-10) में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के लिए संगठन ‌द्वारा लगभग 15 दिवस पूर्व पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी, जिसमें अत्यंत उत्साह के साथ 2301 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया है। पंजीकृत प्रतिभागियों के लिए 14 मार्च 2026 को प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक टी-शर्ट वितरण की व्यवस्था की गई है।

यह आयोजन डॉ. टी. रामा राव (प्रांत अध्यक्ष, श्री सत्य साई सेवा संगठन छत्तीसगढ़) के मार्गदर्शन, डॉ. अरुण शिवम पटनायक (राज्य प्रभारी) के संरक्षण तथा श्री संदीप नायडू (जिला अध्यक्ष) के नेतृत्व में सम्पन्न हो रहा है। भिलाई नगर में कार्यक्रम का समन्वय सुश्री अंजलि पिल्लई (राष्ट्रीय उप सेवादल समन्वयक) एवं श्री देवेंद्र स्वैन द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति संयोजक मिलाई श्री मनीष कुमार तथा समिति संयोजक दुर्ग श्री गौरव सिंह ठाकुर के साथ श्री श्याम, सुश्री पूजा साहू, श्री दिलीप ठाकुर, श्री श्रीनिवास राव, श्रीमती अन्नपूर्णा राव, श्रीमती वीना सोनी, श्रीमती नंदा पिल्लई, श्री सोमेश राव, श्री प्रकाश राव, श्री सौरभ पांडेय, श्रीमती संध्या चेट्टी, श्री अंजनेय शर्मा, श्री आर. शास्त्री, श्रीमती यमला साहू, श्री नितिन नीमा, श्री अशोक चौधरी सहित अनेक समर्पित साई सेवक, साई युवा एवं श्रद्धालु सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *