सभी विभागों में नियुक्त होंगें प्रवक्ता शोशल मीडिया के माध्यम से त्तीसगढ़ राज्य शासन की सभी योजनाओं की पारदर्शिता जनता तक पहुंचना चाहिये । और गलत खबरो से बचा जा सके ।

Spread the love

Ragur

रायपुर 21 नवम्बर 25 ( mohan Media NEWS) प्रदेश में पहली बार सभी विभागों में नियुक्त होंगे प्रवक्ता । सरकार की छवि सुधारने सोशल मीडिया में रोज बताएंगे कि आज नया क्या किया, हर तीन महीने में रिपोर्ट भी देंग क साप्ताहिक, सभी विभागों को अपनी रोज की गतिविधियों, योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देनी होगी। इसके लिए वे फेसबुक, एक्स, यूट्यूब और इंस्टाग्राम आदि का उपयोग कर सकते हैं। वहीं विभागों की साप्ताहिक एवं जिलों की मासिक टारगेट सेट करने के लिए कहा गया है।रोज उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बताना होगा कि आज विभाग ने क्या काम किया? इसके लिए विभाग के किसी अधिकारी को प्रवक्ता बनाने के लिए भी कहा गया है।किसी भी कार्यक्रम की जानकारी एक दिन पहले सार्वजनिक करनी होगी। कार्यक्रम के महत्व के अनुसार प्रेस को इनवाइट करें। इस दौरान केन्द्र एवं राज्य सरकार से संबंधित किसी बड़े प्रोजेक्ट की जानकारी संबंधित विभाग द्वारा इंफोग्राफिक्स के माध्यमों से दी जाये ।

जन संपर्क विभाग को छग राज्य सरकार की हर योजना की जानकारी शोशल मीडिया के माध्यम सेआम जनता तक पहुंचाना होगा

2

राज्य सरकार की छवि को बेहतर बनाने के लिए जनसंपर्क विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत अब प्रदेश के सभी विभागों को हर तीन महीने में अपने विभाग की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। इसमें उनको यह बताना होगा कि विभाग ने क्या बेहतर किया, किन योजनाओं को आगे बढ़ाया और इस दौरान उनकी क्या उपलब्धियां रहीं। विभाग पूरी जानकारी प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से देंगे। सभी विभागों को प्रेस ब्रीफिंग का दिन, तारीख और समय निर्धारित करने के लिए भी कहा गया है। वहीं

जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव की ओर से भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि विभाग के

एसीएस, पीएस और सचिवों को भेजी चिही प्रदेश के सभी विभागों के एमीएस, पीएस और सचिवों को भेजी गई चिठ्ठी में स्पष्ट कहा गया है कि राज्य शासन की सभी योजनाओं की पारदर्शिता बनाए रखने तथा लोगों तक तथ्यात्मक जानकारी पहुंचे इसके लिए इस पर गंभीरता से कार्रवाई करें। इसके माध्यम से विभाग का प्रचार-प्रसार होगा साथ ही लोगों तक सही जानकारी पहुंचेगी और किसी भी प्रकार की गलत खबरों से बचा जा सकेगा ।

20

दैनिक मास्कनमध्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *