स
स


सार
पति के घर पर न होने का फायदा उठाते हुए दोस्त ने कथित तौर पर पिस्तौल दिखाकर उसे डराया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद उसने दुष्कर्म किया।

दोस्त ने किया दोस्त की पत्नी संग दुष्कर्म – फोटो : फाइल फोटो
व

हरियाणा के पलवल स्थित गदपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सागर नाम के युवक पर अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोपहर घर में अकेली थी महिला
गदपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखती है। छह फरवरी की दोपहर वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके पति का परिचित सागर घर पहुंचा।
विज्ञापन
पिस्तौल दिखाकर डराया
पति के घर पर न होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने कथित तौर पर पिस्तौल दिखाकर उसे डराया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद उसने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देकर मौके से भाग गया।
सदमे में गई महिला
घटना के बाद महिला सदमे में चली गई। व्यवहार में बदलाव देख सास ने पूछताछ की तो पीड़िता ने पूरी घटना बताई। परिजनों के हौसला देने पर वह थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।विज्ञापन
