सेवानिवृत्त हुए 4 कर्मचारियों को दी गई बिदाई।

Spread the love

भिलाई। 30.09.2025 ( mohan media News) नगर पालिक निगम भिलाई में 4 कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर स-सम्मान बिदाई दी गई। मुख्य कार्यालय सभागार में आयोजित बिदाई समारोह में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने कार्यपालन अभियंता अलिख चंद्राकर, पम्प सहायक राम राय निषाद, चौंकीदार शिव बहोर नाई एवं सफाई कामगार अगसिया को निगम प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए।
बिदाई कार्यक्रम में अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, अजय राजपूत, कार्यपालन अभियंता आर एस राजपूत, रवि सिंहा, सहायक अभियंता, उप अभियंता अधिकारी/कर्मचारी एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *