14 जून शनिवार (mohan media NEWS)एक विशेष राष्ट्र चिंतन व्याख्यान का आयोजन दुर्ग में किया जा रहा है ।इसके वक्ता होंगे देश की प्रख्यात राष्ट्रवादी चिंतक प्रभावशाली वक्ता लेखक तथा मीडिया विश्लेषण श्री पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जो वर्तमान भारत के समक्ष चुनौतियां एवं समाधान एक राष्ट्रवादी दृष्टिकोण विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे । उक्त जानकारी आज एक प्रेस वार्ता के माध्यम से भारत विकास परिषद दुर्ग शाखा के अध्यक्ष सुरेश कोठारी, सचिव तुलसी सोनी, कोषाध्यक्ष हर्ष जैन, व मीडिया प्रभारीश्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने संयुक्त रूप से दी ।उन्होंने वार्ता में कहा की पुष्पेंद्र जी का यह केवल एक व्याख्यान नहीं बल्कि एक वैचारिक यात्रा है ।आज भारत एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है, एक और वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा और भूमिका में अभूतपुरवृध्दि हो रही है, वहीं दूसरी ओर देश के सामने आंतरिक सामाजिक वैचारिक और सांस्कृतिक चुनौतियां भी उतनी ही गंभीर है । विचारों का दुव्रीकरण सामाजिक विद्धेश मूल्यहीनता और राष्ट्र हित की प्राथमिकता से विचलित होती सोच यह सब आधुनिक भारत के समक्ष गंभीर प्रश्न बनकर उभरे हैं ।इन्हीं प्रश्नों पर एक संतुलित तथ्य पूर्ण राष्ट्रीय हित आधारित विमर्श के उद्देश्य से भारत विकास परिषद दुर्ग इकाई द्वारा व्याख्यान आयोजित कर रही है । इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं बल्कि नवयुवकों को सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, व बुद्धिजीवियों और नीति निर्माता के बीच एक सक्रिय संवाद की शुरुआत करना है । जो भारत के भविष्य की दिशा तय करने में सहायक हो सके ।श्री पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी देश की उन चुनिंदा प्रभावशाली वक्ताओं में से एक विशेष स्थान रखने वाला वक्ता है ।जो राष्ट्रवाद सांस्कृतिक चेतना इतिहास और समकालीन राजनीति पर विचार, वैचारिक स्पष्टता के साथ संवाद की परंपरा को जन-जन तक पहुंचा रहा है। उन्होंने देश-विदेश के अनेक मंचो से भारत की अस्मिता, गौरव, और सुरक्षा, से जुड़े मुद्दों को मुखरता से प्रस्तुत किया है ।श्री कुलश्रेष्ठजी ने बीबीसी लंदन, सहारा समय ,ज़ी न्यूज़, जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्य किया है. अभी पूर्ण रूप से सामाजिक और वैचारिक जागरण को समर्पित है. उनके व्याख्यान युवा वर्ग में विशेष रूप से लोकप्रिय है । क्योंकि यह ऐतिहासिक समसामयिक संदर्भ और विचारों को अत्यंत सहज लेकिन प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हैं । भारत विकास परिषद जो कि एक स्वयंसेवी संगठन है । ने सभी नागरिक को विशेष कर युवाओं से निवेदन किया हैं कि युवाओं में जोश भरने वाली इस प्रभावशाली वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के इस कार्यक्रम में सहभागी बने और एक विचार सिर्फ मजबूत और आत्मकथाओं से युक्त भारत के निर्माण में अपनी /भूमिका निभाईये ।

यह कार्यक्रम 14 जून को संध्या 5 बजे से रोमन पार्क होटल दुर्ग जो पुलगांव चौक से राजनांगाव जाने वाली शिवनाथ नदी के इस पार दुर्ग से जायेंगे तो बाईओर में स्थापित है । (पी .मोहन)




