20 मई से ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस के लिये विशेष शिविर । यातायात के नियमों के तहत ही गाड़ी चलाएं – ARTO लकड़ा,

Spread the love

भिलाई 27 अप्रेल । (mohan media News ) सुशासन तिहार2025 के अंतर्गत आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को सरल व त्वरित क

बनाने के कदम उठाए हैं ,परिवहन विभाग के केंद्रीय पोर्टल htt/:/parivahan.go v.in के माध्यम से नागरिकों को ऑनला rइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है ,इस पोर्टल के जरिए आवेदक करने के बाद कार्यालय में उपस्थित होने की स्थिति का चयन कर सकते हैं ,चयनित व्यक्ति को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग में उपस्थित होकर बायोमेट्रिक डिजिटल तथा ऑनलाइन परीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की जाती है ,इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाता है, जिला परिवहन कार्यालय द्वारा विभिन्न ब्लाकों में ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है पाटन ब्लॉक में 20 व 30 अप्रैल तक सेवा परिवहन सुविधा केंद्र, दुर्ग ब्लॉक में 26 और 27 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे ही जॉन परिवहन सुविधा केंद्र ग्राम कोरिया, और 29 व 30 अप्रैल को वार्ड नंबर में अहिवारा में सुविधा होगी, ARTO श्री लकड़ा ने सभी वाहन धारको से आग्रह किया है कि इस अवसर का लाभ लेकर लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर यातायात के नियमों का पालन करते हुए अपनी गाड़ी व्यवस्थित रूप से चलाएं ,आबादी वाले क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में अपनी गाड़ियों की गति 20 या 30 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चलाए, सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों को बिना कोई नुकसान पहुंचाते गाड़ी चला कर अपने मंजिल तक पहुंचे, एवं गाड़ी के सभी कागजात कंप्लीट रखें जिससे चालानी कार्रवाई के दौरान जुर्माना से बचा जा सके l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *